{"_id":"5ee4f8068ebc3e42fb10a1e1","slug":"four-foreigners-found-corona-positive-sultanpur-news-lko525833532","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मिले नए कोरोना पॉजिटिव, आठ हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मिले नए कोरोना पॉजिटिव, आठ हुए स्वस्थ
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में शनिवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। चार पॉजिटिव मिलने के साथ ही आठ मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। चारों नए मरीज परदेसी ही हैं। लगातार मिल रहे मरीजों से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है।
परदेसियों के पहुंचने से जिले में लगातार संक्रमण में बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को लखनऊ से आई 157 नमूनों की रिपोर्ट में चार पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि आठ मरीज स्वस्थ हुए है। डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर सीएमओ ने रिपोर्ट जारी की है।
सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि नोएडा से प्राइवेट कार से पांच जून को घर पहुंचे जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के दरपीपुर का एक युवक पॉजिटिव पाया गया है। इसी तहसील के राहिलपारा का एक अधेड़ मुंबई से श्रमिक ट्रेन से 31 मई को घर पहुंचा था।
विज्ञापन
जांच में अधेड़ भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। दिल्ली से सुहेलदेव ट्रेन से सात जून को घर पहुंचे दूबेपुर विकास खंड के उगईपुर प्रतापुर निवासी एक अधेड़ भी कोरोना संक्रमित मिला है। बल्दीराय तहसील के पिपरी निवासी एक युवक अपने परिवार के साथ पुष्पक ट्रेन से सात जून को लखनऊ पहुंचा था।
लखनऊ से प्राइवेट कार से घर आया था। सूचना पर कराई गई सैंपलिंग में युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। शनिवार को पॉजिटिव पाए गए चारों मरीज परदेसी हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चारों मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराकर उपचार शुरू करा दिया गया है।
चार नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि कोविड केयर सेंटर केएनआईटी में भर्ती आठ मरीजों की रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आई है। आठों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। आठ मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। एक मरीज की पूर्व में मौत हो चुकी है। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 30 रह गई है।