{"_id":"61e85b82ee6ff472ef68c4bb","slug":"four-arrested-with-40-sacks-of-paddy-stolen-from-paddy-purchasing-center-sultanpur-news-lko61420363","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान क्रय केंद्र से चोरी हुए 40 बोरी धान के साथ चार दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान क्रय केंद्र से चोरी हुए 40 बोरी धान के साथ चार दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। धान क्रय केंद्र कुड़वार से तीन दिन पूर्व हुई दो सौ बोरी धान की चोरी का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गए धान में से 40 बोरी धान के साथ ही एक पिकअप व लग्जरी कार भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।
कुड़वार धान क्रय केंद्र से रविवार की रात चोर पिकअप पर लादकर करीब दो सौ बोरी धान चुरा ले गए थे। केंद्र प्रभारी शिशिर कांत गर्ग ने सोमवार को जब स्टॉक मिलान किया तो चोरी की जानकारी हुई थी। केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चोर कैद हुए थे। पुलिस केंद्र प्रभारी की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुटी थी।
बुधवार को एसओ रवि कुमार सिंह को सूचना मिली कि क्षेत्र के भदहरा चौराहे के पास कुछ लोग पिकअप पर धान लादकर बेचने के लिए पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही एसओ ने उपनिरीक्षक चुन्नू लाल के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर भेजा। पुलिस टीम भदहरा चौराहे के पास पहुंची तो धान लदी पिकअप और एक लग्जरी कार पर सवार लोग भागने लगे।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने पीछा करके पिकअप और कार को रोक लिया। तलाशी के दौरान पिकअप पर 40 बोरी धान मिला। पुलिस टीम ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो धान क्रय केंद्र से चोरी की बात सभी ने कबूल कर ली।
एसओ ने बताया कि आरोपियों की पहचान पवन कुमार मिश्रा निवासी ग्राम शिवदयाल मिश्र का पुरवा गंजेहड़ी, राहुल बरनवाल, कल्लू गुप्ता निवासीगण ग्राम भदहरा थाना कुड़वार और शिवम श्रीवास्तव निवासी ग्राम चुनहा करौंदिया थाना कोतवाली नगर के रूप में की गई। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।