{"_id":"698cc8c81ae659f6bc0d9475","slug":"former-principal-of-medical-college-summoned-for-reply-in-case-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-150077-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पर लगे केस में जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पर लगे केस में जवाब तलब
Wed, 11 Feb 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव, दो चिकित्सकों व मैटर्न महिला कर्मी के खिलाफ चल रहे मामले में मंगलवार को भी सीजेएम कोर्ट में सीएमओ का जवाब नहीं पेश किया जा सका। जिसकी वजह से सुनवाई बाधित रही।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह की अदालत ने इस मामले में अफसरों से जवाब तलब करते हुए 18 फरवरी की तारीख तय की है। अयोध्या जिले के एक गांव की महिला ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी है। आरोप के मुताबिक, आउटसोर्सिंग के माध्यम से स्टाफ नर्स के पद पर स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनाती के दौरान तत्कालीन प्राचार्य ने उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान किया। वादी के मुताबिक, मैटर्न प्रेमलता सिंह, चिकित्सक डॉ. आशीष शिवहरे व डॉ सुरभि सिंह ने भी मामले में प्राचार्य का सहयोग किया।