फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Former NP Chairman Chandrama Devi's health deteriorated in jail.

Sultanpur News: पूर्व नपं अध्यक्ष चंद्रमा देवी की जेल में बिगड़ी तबीयत

Fri, 27 Mar 2026 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Former NP Chairman Chandrama Devi's health deteriorated in jail.
सुल्तानपुर। फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने समेत अन्य आरोपों में घिरीं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी को बृहस्पतिवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। जेल पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें देर रात राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां हालत में सुधार है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चंद्रमा देवी ने हाईकोर्ट के निर्देश पर एसीजेएम चतुर्थ भव्या श्रीवास्तव की अदालत में बृहस्पतिवार को आत्मसमर्पण किया था। सुनवाई के दौरान उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी गई, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जेल जाने के बाद बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। हाई ब्लड प्रेशर सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायत पर जेल प्रशासन ने तत्काल एम्बुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया,जहां इलाज चल रहा है। चंद्रमा देवी को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उनके पति अमेठी जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि समर्थकों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed