{"_id":"5f32c40c8ebc3ea9c3269481","slug":"forest-team-caught-22-quintal-wood-sultanpur-news-lko534727030","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने पकड़ी 22 क्विंटल अवैध लकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग ने पकड़ी 22 क्विंटल अवैध लकड़ी
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। वन विभाग की टीम ने क्षेत्रीय वनाधिकारी के नेतृत्व में सोमवार की देर शाम स्थानीय थाने के राजापुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदी अवैध रूप से काटी गई करीब 22 क्विंटल लकड़ी बरामद की है। बरामद लकड़ी को ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कुड़वार थाने पर लाया गया। वहां वन दरोगा की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
कुड़वार थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के पास सोमवार की देर शाम वन दरोगा धीरेंद्र यादव ने अवैध रूप से काटी गई करीब 22 क्विंटल महुआ की लकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित पकड़ लिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली व चालक को कुड़वार थाने पर ले जाया गया। वहां पूछताछ में ट्रैक्टर चालक विंध्यादीन यादव निवासी नौगवांरायतासी ने बताया कि राजापुर निवासी सादिक अली और सलमान ने हरे महुआ के पेड़ को कटवाया है।
वन दरोगा ने चालक सहित सादिक अली और सलमान के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई के लिए कुड़वार थाने में तहरीर दी है। कुड़वार थाने की पुलिस ने वन दरोगा की तहरीर पर केस दर्ज किया है। क्षेत्रीय वनाधिकारी अमरजीत मिश्रा ने बताया कि महुआ के पेड़ चंदापुर गांव से काटे गए हैं। काटे गए पेड़ों की लकड़ी राजापुर गांव से ले जा रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
खारा गांव में काटे दो पेड़, चार के खिलाफ केेस
कूरेभार थाना क्षेत्र के खारा गांव में अवैध रूप से नीम के दो हरे पेड़ काट लिए गए। इस मामले में वनरक्षक नरेंद्र सिंह की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कूरेभार थाने में खारा गांव के राजितराम, सुरेंद्र व कुड़वार थाने के धरावा गांव निवासी रशीद व गंजेहड़ी गांव निवासी मो. रकीब के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।