{"_id":"57f6841e4f1c1b465926fe4b","slug":"fogging-machine-damage-in-dengue-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":" टूटी पड़ी फॉगिंग मशीन, बढ़े डेंगू के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पड़ी फॉगिंग मशीन, बढ़े डेंगू के मरीज
Amar ujala Bureau
Updated Thu, 06 Oct 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
डेंगू से फिलहाल राहत नहीं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। मौसम जनित बीमारियों ने जिले में पांव पसार दिए हैं। रोजाना अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिले में अब तक डेंगू की चपेट में आने से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी नगर पालिका की ओर से शहर में नियमित सफाई व फॉगिंग नहीं कराई जा रही है, जो संक्रामक रोगों को खुलेआम बुलावा दे रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में मौसम जनित बीमारियों की चपेट में अब तक दर्जनों लोग आ चुके हैं।
कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। ऐसे नाजुक दौर में शहर की सफाई व्यवस्था भी पटरी से उतर गई है। स्थिति यह है कि वार्डों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कूड़े के ढेर का जमा होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। यही नहीं पालिका की ओर से वार्डों में दवाओं के छिडक़ाव का कार्य भी ध्वस्त हो गया है। पिछले दिनों सफाई कर्मियों की पिटाई के बाद अराजकतत्वों ने फॉगिंग मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। उसकी मरम्मत कराने में भी अभी तक पालिका के अधिकारियों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
शहर के 25 वार्ड में फॉगिंग नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ा है। अमर उजाला की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न स्थानों का जायजा लिया तो स्वच्छता अभियान की पोल खुल गई।
विज्ञापन