{"_id":"584055e84f1c1b0d1ede791f","slug":"fog-thickens-along-with-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे से ठंड में हुआ इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे से ठंड में हुआ इजाफा
Amarujala Bureau
Updated Thu, 01 Dec 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
सवेरे पड़ी कड़ाके की ठंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में घना कोहरा होने से ठंड में इजाफा हो गया है। बुधवार की रात से लेकर बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक सड़कों पर यातायात बाधित रहा। कोहरे से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। सुबह के समय कड़ाके की ठंड मेें छोटे बच्चे स्कूल गए। पूर्वाह्न करीब साढ़े 11.0 बजे धूप निकलने पर ठंड से कुछ राहत मिली। दिन भर आसमान में हल्की धुुंध छाई रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सुबह के समय कोहरा रहने और दोपहर बाद धूप निकलने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
कोहरे के कहर के प्रकोप से ठंड में वृद्घि हो गई है। कोहरे से रात और सुबह के समय लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। बुधवार की रात से लेकर बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। लोग चार पहिया व दो पहिया वाहन की हेडलाइट जलाकर चलने के लिए मजबूर हुए। सुबह के समय हो रही कड़ाके की ठंड में छोटे बच्चे स्कूल गए।
विज्ञापन
ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। कड़ाके की ठंड शुरू हो जाने के बाद भी शहर समेत अन्य जगहों पर अलाव नहीं जले है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे कोहरा साफ हो जाने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल गई। दिन भर आसमान में हल्की धुंध छाई रही। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को सुबह कोहरा रहने और दोपहर बाद धूप निकलने की संभावना है।
विज्ञापन