{"_id":"63a347c98d4c5e12eb522cb3","slug":"fog-stopped-the-pace-begumpura-eight-hours-late-sultanpur-news-lko6630032106","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विलंबित रहीं बेगमपुरा एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विलंबित रहीं बेगमपुरा एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें
विज्ञापन
सुल्तानपुर। घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। बुधवार को बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस आठ घंटे विलंब से चलीं। अहमदाबाद-सुल्तानपुर एक्सप्रेस का संचालन साढ़े पांच घंटे विलंब से हुआ। उपासना अप, मरुधर डाउन, सद्भावना डाउन समेत आठ प्रमुख ट्रेनें देर से चलीं।
कोहरे से रेल यातायात पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार को मऊ-आनंद विहार अप एक्सप्रेस सुबह तय समय 1:10 के बजाय लगभग दो घंटे विलंब से 03:45 बजे सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंची। हावड़ा से देहरादून तक जाने वाली उपासना अप एक्सप्रेेस करीब दो घंटे विलंब से रही। यह ट्रेन सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर अपने तय समय सुबह 04:18 के बजाय 06:31 बजे पहुंची।
वाराणसी से लखनऊ के बीच रोज चलने वाली शटल सुपर फास्ट एक्सप्रेस तय समय सुबह 08:04 बजे से एक घंटे की देरी से 09:03 बजे पहुंची। जोधपुर से वाराणसी तक जाने वाली मरुधर डाउन एक्सप्रेस भोर 03:32 के बजाय 06.10 बजे करीब ढाई घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
आनंद विहार से रक्सौल तक जाने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस सुबह 05:36 के बजाय 08:07 बजे करीब ढाई घंटे की देरी से पहुंची। कोटा से चलकर पटना तक जाने वाली कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस सुबह 10:42 के बजाय एक घंटे की देरी से 11:42 बजे सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
जम्मू तवी से वाराणसी तक जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस सुबह 09:25 के बजाय शाम 05:30 बजे के बाद तय समय से करीब आठ घंटे की देरी से सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। अहमदाबाद से सुल्तानपुर को आने वाली सुल्तानपुर सुपर फास्ट डाउन एक्सप्रेस तय समय दिन में 12 बजे के स्थान पर शाम करीब साढ़े पांच सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
यह ट्रेन तय समय से करीब साढ़े पांच घंटे विलंब से पहुंची। प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेनों के संचालन में विलंब हो रहा है।