फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   fog reduced, but doesnt get relief from cold

पछुआ हवा कम नहीं होने दे रही गलन भरी ठंड

Sat, 30 Jan 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
fog reduced, but doesnt get relief from cold
सुल्तानपुर। पछुआ हवा चलने के कारण गलन भरी ठंड कम नहीं हो रही है। शनिवार को सुबह के समय लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह हल्का कोहरा रहने से लोगों को आवाजाही में सहूलियत मिली। धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिल गई।
विज्ञापन

दिन भर जगह-जगह इकट्ठा होकर लोगों ने धूप का आनंद लिया। दिन भर रही धूप से तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। शाम होने पर फिर गलन भरी ठंड शुरू हो गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

हवा सामान्य गति से पछुआ चलेगी और औसत तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 5.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 90-55 फीसदी रही। दक्षिणी-पछुवा की गति 2.6 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed