फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   fog increased cold

सुबह छाए घने कोहरे ने बढ़ाई सर्दी

Fri, 08 Jan 2021 09:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
fog increased cold
सुल्तानपुर। मौसम के बदले रुख से शुक्रवार को सुबह घना कोहरा छाने के साथ ठंड बढ़ गई। कोहरे के कारण लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर में निकली हल्की धूप से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

जिले शुक्रवार सुबह के समय घना कोहरा छाने से सड़क पर वाहन रेंगते रहे। दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके साथ सर्दी बढ़ गई। कोहरा साफ होने के बाद दोपहर के समय हल्की धूप निकल आई।
विज्ञापन

धूप निकल आने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली लेकिन शाम होने पर फिर ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने 24 घंटे में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है।
आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। उत्तरी-पछुआ की गति 3.3 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed