फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fog and cold hampers life.

कोहरे व ठंड ने किया बेहाल

Fri, 11 Dec 2015 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 11 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपा दिया। बर्फीली हवाओं के चलने से ठंड पूरे शबाब पर पहुंच गई है। दिन में धूप निकलने के बावजूद तेज गति से चल रही उत्तरी-पुरवा हवा से ठंड कम नहीं हुई है। कोहरा नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को बदली रहने और ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।

विज्ञापन



शुक्रवार को सुबह के समय आसमान में बदली व धुंध छाई रही। 5.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही उत्तरी-पुरवा हवा ने लोगों को कंपा कर रख दिया। बर्फीली हवाओं के चलने से ठंड पूरी तरह से शबाब पर पहुंच गई है। ठंड से निजात पाने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। तेज हवा के झोंकों से कोहरा नहीं रहने से लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी दूर हो गई। दिन में धूप निकलने के बावजूद लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। जगह-जगह इकट्ठा होकर लोगों ने धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन


 मौसम विभाग  के मुताबिक शनिवार को बदली रहने और ठंड बढ़ने की संभावना है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज  के मौसम पर्यवेक्षक डॉ.योगेंद्र कुमार सिंह   नागा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया,जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed