{"_id":"63276316f9cac320914701ca","slug":"flood-sultanpur-news-lko648964829","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा, गांवों तक तक पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा, गांवों तक तक पहुंचा पानी
विज्ञापन
गोमती के सीताकुंड घाट पर नदी का जल स्तर बढ़ा।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। पांच दिन से जारी बरसात से गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। नदी का पानी धनपतगंज क्षेत्र के कई गांवों के किनारे तक पहुंच गया है। शहर के सीताकुंड धाम के तट का मैदान डूब गया है। पानी और बढ़ने से तराई क्षेत्रों के गांवों के लिए खतरा पैदा हो सकता है।
गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के किनारे बसे ग्रामीणों की चिंता बढ़ने लगी है। नदी के किनारे के बगीयवा, कोलिया और जासरपुर गांव के किनारे तक पानी पहुंच गया है। गांव के किनारे कटान भी शुरू हो गई है। कोलिया गांव निवासी अशोक यादव व पंडा यादव ने बताया कि 24 घंटे के भीतर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। पानी गांव के किनारे तक पहुंच गया है। हालांकि अभी इतने जलस्तर से कोई खास परेशानी नहीं है। जलस्तर बढ़ने से शहर के सीताकुंड धाम के तट का मैदान डूब गया। सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। शहर के लोग जलस्तर बढ़ने का नजारा देखने घाट पर पहुंचने लगे हैं। फिलहाल जलस्तर की बढ़ोतरी को लेकर प्रशासन सतर्क है।
पांच दिन बाद थमी बरसात
पांच दिन से जारी की बारिश रविवार को थमी। हालांकि दिनभर बदली व धूप का खेल चलता रहा। बरसात नहीं होने से सड़कें सूख गईं और लोगों को आवागमन में सहूलियत मिली। तापमान भी लगभग सामान्य रहा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 32.0 व न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दक्षिणी-पूर्वी हवा की गति 1.3 किमी प्रतिघंटा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने व कुछ जगहों पर हल्की बरसात का अनुमान लगाया है।