{"_id":"6920a797490b5b39e6026043","slug":"five-youths-injured-in-road-accidents-sultanpur-news-c-13-1-lko1039-1482263-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क दुर्घटनाओं में पांच युवक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क दुर्घटनाओं में पांच युवक जख्मी
Fri, 21 Nov 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
कादीपुर। लखनऊ-बलिया हाइवे पर गौरा बीबीपुर के पांडे पुरवा मोड़ के पास बृहस्पतिवार रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार जौनपुर जिले के सरपतहा, उसरौली निवासी पंकज (25) व करौंदीकला निवासी सौरभ (28) व दूसरी बाइक पर सवार दीपुर के गोपालपुर निवासी रोहित यादव (34) व जिगर यादव (16) घायल हो गए। घायलों को कादीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से जिगर व पंकज को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।
वहीं, मोतिगरपुर के खैरहा निवासी मोनू (23) शुक्रवार शाम लगभग छह बजे बाइक से कादीपुर से घर जा रहा था। बरवारीपुर के पास उनकी बाइक जीप से टकरा गई। सीएचसी कादीपुर से उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। (संवाद)
डंपर की चपेट में आने से बंदर की मौत
विंदेश्वरीगंज। बल्दीराय के बहुरावां बाजार कस्बे में शुक्रवार दोपहर डंपर की चपेट में आने से एक बंदर की मौत हो गई। वन दरोगा राकेश पांडेय व माली राम उजागिर, उदय पाठक ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार युवक घायल
बंधुआकला। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर असरोगा टोल प्लाजा के निकट शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक (19) घायल हो गया। कुड़वार थाने के उप निरीक्षक राम उग्रह कुशवाहा ने बताया कि घायल की पहचान नहीं हो सकी है। उसने हेलमेट नहीं पहना था। उसे मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया है। (संवाद)