फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Five village heads honored for excellent work in kayakalp

Sultanpur News: कायाकल्प में उत्कृष्ट काम के लिए पांच प्रधान सम्मानित

Sat, 02 Sep 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 02 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Five village heads honored for excellent work in kayakalp
प्रधानों को सम्मानित करतीं बीएसए दीपिका चतुर्वेदी। संवाद
सुल्तानपुर। ऑपरेशन कायाकल्प योजना के 19 पैरामीटर पर विद्यालय का सौंदर्यीकरण कराने वाले पांच ग्राम प्रधानों को एडी बेसिक और बीएसए ने सम्मानित किया है। बीएसए कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों को प्रशस्तिपत्र और अंगवस्त्र दिया गया।
विज्ञापन



ऑपरेशन कायाकल्प में विद्यालयों के सौंदर्यीकरण के लिए 19 बिंदु निर्धारित किए गए हैं। इस पर बेहतर काम करने वाले ग्राम प्रधानों को प्रोत्साहित करने का निर्देश है। एडी बेसिक की उपस्थिति में शनिवार को कूरेभार ब्लाॅक के पांच ग्राम प्रधानों को अपने कार्यालय में बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन



सम्मानित होने वालों में कूरेभार की प्रधान गीता कसौधन, डीहढग्गूपुर की प्रधान भारती गुप्ता, कटका खानपुर की प्रधान सरिता सिंह, कनौली के प्रधान राजेश्वर प्रसाद और बैथू विद्यानाथपुर की प्रधान रेनू सिंह शामिल हैं। कार्यक्रम में जिला समन्वयक निर्माण उपेंद्र सिंह, कूरेभार बीईओ रामतीर्थ वर्मा व कुड़वार बीईओ मनोजीत राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed