{"_id":"6817ae31715671265e0490f8","slug":"five-trolleys-of-garbage-found-from-awas-vikas-park-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-132155-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आवास विकास पार्क से निकला पांच ट्रॉली कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आवास विकास पार्क से निकला पांच ट्रॉली कूड़ा
Sun, 04 May 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 04 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
आवास विकास स्थित पार्क की सफाई करते गोमती मित्र मंडल के सदस्य।
सुल्तानपुर। गोमती मित्र मंडल ने रविवार को ‘चलो पार्क चलें’ स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। शहर के आवास विकास पार्क में दो घंटे तक चले स्वच्छता अभियान में पांच ट्रॉली कूड़ा निकाला गया। सफाई होने के बाद पार्क देखने में सुंदर लग रहा था।
गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन सिंह ने कहा कि अब हर महीने नगर क्षेत्र के एक पार्क का चयन किया जाएगा। रविवार को आवास विकास पार्क में श्रमदान अभियान चलाया गया। गोमती मित्रों ने दो घंटे मेहनत कर पांच ट्राॅली कूड़ा वहां से निकाल कर स्थानीय लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।
श्रमदान अभियान में संरक्षक रतन कसौधन, मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी, प्रबंधक राजेंद्र शर्मा, डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, राकेश सिंह, अजीत शर्मा, आलोक तिवारी, अजय प्रताप सिंह, युवा मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, विनय सिंह, नितिन सिंह, प्रांजल, आयुष, अभय आदि शामिल रहे।