{"_id":"67a65f3d7063a937ae08229f","slug":"five-electric-poles-broken-due-to-cable-getting-stuck-in-truck-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-126864-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रक में केबल फंसने से टूटे बिजली के पांच खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रक में केबल फंसने से टूटे बिजली के पांच खंभे
Sat, 08 Feb 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
खंभा गिरने से बाइक हुई क्षतिग्रस्त
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के दियरा चौराहे पर शुक्रवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बिजली के पांच खंभे टूट गए। वहीं, एक खंभे पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहा संविदा लाइनमैन नीचे गिरकर घायल हो गया। इधर खंभे टूटने से दियरा चौराहा और गोदलपुर के करीब 150 घरों की बिजली आपूर्ति गुल हो गई।
क्षेत्र के दियरा चौराहे के पास से निजी मोबाइल कंपनी के टावर को आपूर्ति के लिए एचटी लाइन गुजारी गई है। इस लाइन के खंभों पर ही नीचे एलटी लाइन के केबल हैं। एलटी लाइन से दियरा कस्बे और गोदलपुर गांव के करीब 150 घरों को बिजली आपूर्ति होती है।
शुक्रवार दोपहर संविदा लाइनमैन संतोष कुमार निवासी मैरी रंजीत एक खंभे पर चढ़कर एलटी लाइन का फॉल्ट ठीक कर रहा था। तभी वहां से गुजर रहे ट्रक का ऊपरी हिस्सा खंभे से जुड़े केबल में फंस गया। ट्रक के झटके से पांच बिजली के खंभे टूट गए। खंभे पर चढ़ा संविदा लाइनमैन भी नीचे गिरकर घायल हो गया। खंभे की चपेट में आने से एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
दियरा उपकेंद्र के जेई अनिल कुमार यादव ने संविदा लाइनमैन का निजी चिकित्सक से इलाज कराया। जल्द ही बिजली के खंभों को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल की जाएगी।