फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Five corona positive including mother and daughter

मां-बेटी समेत पांच लोग कोरोना पॉजिटिव

Sun, 28 Jun 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Five corona positive including mother and daughter
सुल्तानपुर। जिले में मां-बेटी समेत रविवार को पांच कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें केजीएमयू में इलाज के दौरान एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराकर इलाज शुरू करा दिया गया है। पांच पॉजिटिव मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या 185 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 26 जून को लखनऊ जांच के लिए भेजे गए 153 सैंपलों की रिपोर्ट रविवार को मिली है। डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ से आई रिपोर्ट में 149 निगेटिव व चार पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में तीन प्रवासी व दो स्थानीय हैं।
विज्ञापन

इसमें 26 जून को मुंबई से प्राइवेट कार से अपने घर भदैंया के महेसुआ गांव पहुंची मां-बेटी जांच में पॉजिटिव पाई गई हैं। शहर से सटे बघराजपुर गांव में कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आने पर एक महिला संक्रमित पाई गई है। 25 जून को मुंबई से प्राइवेट कार से परिवार के साथ घर पहुंची कूरेभार बाजार की शुकलहिया सलेमपुर वीरंट निवासी एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही शहर के चिकमंडी गांधीनगर निवासी एक व्यक्ति सांस की दिक्कत को देखते हुए लखनऊ केजीएमयू में इलाज कराने पहुंचा था। इलाज के दौरान केजीएमयू की ओर से कराई गई जांच में प्रौढ़ में कोरोना की पुष्टि हुई है। उसका इलाज लोकबंधु अस्पताल दिल्ली में चल रहा है।
नौ मरीजों ने कोरोना से जीती जंग
सीएमओ ने बताया कि चार मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराकर इलाज शुरू करा दिया गया है। पांच नए कोरोना संक्रमित मिलने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 185 हो गई है। कोविड केयर सेंटर में भर्ती नौ मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

सीएमओ ने बताया कि अभी तक 144 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। पांच की मौत हो चुकी है। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 36 रह गई है। बताया कि संक्रमितों में बड़ी तेेजी से सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed