फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   First poured kerosene on the Inspector, then on himself

Sultanpur News: पहले दरोगा पर डाला मिट्टी का तेल, फिर खुद पर छिड़का

Thu, 20 Jul 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 20 Jul 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
First poured kerosene on the Inspector, then on himself
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। जमीन से अवैध कब्जा हटाने गई टीम के सामने बृहस्पतिवार को बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। कब्जाधारी महिला ने दारोगा पर मिट्टी का तेल छिड़क दिया और फिर खुद पर भी तेल छिड़क लिया। गनीमत रही कि महिला कांस्टेबल ने उसे माचिस से आग लगाने से पहले ही दबोच लिया। इसके बाद ही अतिक्रमण हटाया जा सका।
विज्ञापन


पारा बाजार के पास अलियाबाद गांव निवासी अजीमुद्दीन उर्फ मन्ने ने गांव में ही जमीन का बैनामा करवाया है। उनका आरोप था कि उनकी जमीन पर हसीबुल निशा पत्नी स्व. वसीम ने परिवार सहित कब्जा कर रखा है। हसीबुल के साथ उसकी तीन बेटियां और एक बेटा भी इस जमीन पर घर बनाकर रहते हैं।
विज्ञापन



अजीमुद्दीन लंबे समय से जमीन से कब्जा हटवाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में बृहस्पतिवार दोपहर बाद जेसीबी लेकर लेखपाल देवनारायण मिश्र और पारा पुलिस चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर सोनकर दल-बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे। पहले तो नापजोख होती रही और जब अतिक्रमण स्पष्ट हो गया और कब्जा तोड़ने की बारी आई, इतने में हसीबुल भड़क गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



वह अचानक घर से मिट्टी का तेल और मोबिल ऑयल ले आई और दारोगा चंद्रशेखर पर फेंक दिया फिर आग लगाने का प्रयास किया। किंतु महिला कांस्टेबल नीतू यादव और शालिनी यादव ने उसे रोक दिया तो उनके साथ भी हाथापाई की। इस बीच छूटते ही उसने खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया और खुद को जलाने का प्रयास करने लगी लेकिन महिला सिपाहियों ने उसे दबोच लिया।


इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए उप निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि इस हंगामे के बाद ही कब्जा हटाया जा सका। फिलहाल हसीबुल और उसकी एक बेटी पुलिस हिरासत में है। इस मामले में आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed