{"_id":"626591a6d17da6350b0b94eb","slug":"fire-sultanpur-news-lko627647039","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 42 बीघा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 42 बीघा गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
बल्दीराय में जल रही गेहूं की फसल।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर रविवार को आग लगने से किसानों की 42 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। सूचना के बाद राजस्व कर्मियों ने नुकसान का आकलन किया।
बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सरायबग्घा गांव में रविवार की दोपहर गेहूं की फसल में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग फैलती गई। देखते ही देखते आग की चपेट में धीरेंद्र सिंह, गिरजा सिंह, महेंद्र सिंह, अरुणा सिंह, रणविजय व शारदा की 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। राजस्व निरीक्षक देव नारायण मिश्र व लेखपाल हनुमान तिवारी घटना स्थल पर पहुंचे और नुकसान का आकलन कर अपनी रिपोर्ट एसडीएम वंदना पांडेय को भेजी है।
दूसरा हादसा जयसिंहपुर के हरिहरपुर गांव में हुआ। रविवार को आग लगने की वजह से हरिहरपुर निवासी रणंजय सिंह के खेत में काटकर रखी गई 75 बोझ गेहूं की फसल, छोटेलाल की ढाई बीघा और पारसनाथ की दो बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। पड़ोसी गांव सिसौडा निवासी दीपा शुक्ला की डेढ़ बीघा, जितेंद्र कुमार व नरेंद्र कुमार शुक्ला की दो बीघा, रामजतन शुक्ला की एक बीघा, संजय शुक्ला, सूरज शुक्ला की दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया।