{"_id":"66197bf53661f054b5003704","slug":"fire-started-due-to-short-circuit-seven-bighas-of-crop-burnt-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-112187-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सात बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सात बीघा फसल जली
Fri, 12 Apr 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
धम्मौर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के लौहर दक्षिण गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर खेत से गुजरी बिजली लाइन के तारों में शाॅर्ट सर्किट होने लगी, जिससे निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे छह किसानों की करीब सात बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अग्निशमन कर्मियों व ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग बुझाई गई।
धम्मौर थाना क्षेत्र के लौहर दक्षिण गांव निवासी रियाज अहमद व उनके भाई इलियास अहमद, अफजल खां, फुरकान, इस्लामुद्दीन तथा जमालुद्दीन के खेत अगल-बगल हैं। इन सभी के खेतों के ऊपर से होकर 11 हजार वोल्टेज के तार गुजरे हैं। दोपहर करीब 12 बजे अचानक तारों में शाॅर्ट सर्किट होने से चिंगारी निकलने लगी। तारों से निकली चिंगारी गेहूं के खेतों में गिरी। इससे फसल में आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों व ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से छह किसानों की करीब सात बीघा की फसल जल गई। थानाध्यक्ष तरुण कुमार पटेल, कानूनगो अनुज श्रीवास्तव व लेखपाल राय साहब सिंह ने मौके पर पहुंच आग से जली फसल का आकलन किया। लेखपाल ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।