फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   FIR registered against six people in student abduction case

Sultanpur News: छात्र के अपहरण के मामले में छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 30 Jul 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 30 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against six people in student abduction case
सुल्तानपुर। शहर के एक इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के एक छात्र को स्कूल के बाहर से बाइक पर बैठाकर जंगल ले जाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। छात्र किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग निकला। पिता की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

धम्मौर के छरौली निवासी अनिल कुमार यादव के मुताबिक उनका पुत्र अतुल कुमार यादव (15) इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है। मंगलवार को उनका पुत्र अतुल विद्यालय गया था। आरोप है कि दो सप्ताह पहले एक सहपाठी से बच्चों के बीच हुए विवाद को बातचीत के बाद समाप्त कर दिया गया था। एक छात्र ने रंजिश रखते हुए अपने परिचितों को अतुल के खिलाफ भड़का दिया। स्कूल के बाहर से आरोपी व उसके साथियों ने मंगलवार को अतुल को जबरन बाइक पर बिठा लिया।
विज्ञापन

आरोपी उसे लेकर वलीपुर के जंगल में ले गए। वहां गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित छात्र किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर गांव की ओर भागा। वहां मौजूद ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। छात्र के पिता भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि बुधवार को छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed