{"_id":"67e2f76a84324fb97005ebfb","slug":"fir-registered-against-121-including-history-sheeter-for-blocking-traffic-jam-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-129465-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जाम लगाने पर हिस्ट्रीशीटर सहित 121 पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जाम लगाने पर हिस्ट्रीशीटर सहित 121 पर एफआईआर दर्ज
Wed, 26 Mar 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जानलेवा हमले में घायल बुजुर्ग की मौत के बाद लखनऊ-वाराणसी हाईवे जाम करने वालों पर मंगलवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि आम जनमानस के साथ एंबुलेंस व स्कूली वाहन जाम में फंसे रहे। ही नहीं, लोगों को परेशान होकर रास्ता बदलना पड़ा। पुलिस ने धम्मौर के हिस्ट्रीशीटर व 120 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर लिखी है।
कोतवाली देहात के घासीपुर निवासी बुजुर्ग महराजदीन (68) व उनके पुत्र अमरनाथ, बहू ज्ञानमती व दीपक पर गांव के कुछ लोगों ने 18 मार्च को हमला कर दिया था। रविवार को मारपीट में घायल महराजदीन की मौत हो गई थी। नाराज परिवारीजन ने सोमवार को पयागीपुर चौराहे पर जाम लगा दिया था। आरोप है कि इसी बीच धम्मौर के ऊदल कोरी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए और महराजदीन के परिवारीजन को गुमराह करने लगे। पुलिस व प्रशासन के समझाने के बाद आवागमन बहाल हो सका।
चौराहे पर लगभग तीन घंटा अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। नगर कोतवाल नारदमुनि सिंह ने बताया कि दारोगा यशवंत द्विवेदी की तहरीर पर मंगलवार को ऊदल कोरी व 120 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि ऊदल कोरी धम्मौर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।