फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   FIR filed against car driver in case of death of student

Sultanpur News: छात्र की मौत के मामले में कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 04 Jan 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 04 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
FIR filed against car driver in case of death of student
सुल्तानपुर। अमहट के पास सुल्तानपुर-रायबरेली हाईवे पर शनिवार सुबह बेकाबू कार की चपेट में आने से अलीगढ़ मजरे अमहट निवासी छात्र मेगदाद मेंहदी की हुई मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। दुर्घटना में घायल दोनों लोगों का इलाज लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन

छात्र के मृतक के चाचा अलीगढ़ मजरे अमहट निवासी रिजवान हैदर ने बताया कि शनिवार सुबह 10:20 बजे वह दूबेपुर मोड़ के पास अपने भतीजे मेगदाद मेंहदी का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने अपने भतीजे को बाइक से आते देखा था। आरोप है कि उसी समय मुख्य मार्ग पर रायबरेली से सुल्तानपुर जा रही तेज रफ्तार कार ने उनके भतीजे मेगदाद को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में उनके भतीजे के सिर में गंभीर चोट लग गई थी। शरीर के अन्य हिस्से में भी चोट लगी थी।
विज्ञापन

घायल मेगदाद को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया गया था। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार को पुलिस ने पहले ही कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed