Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fine particles in the air are increasing respiratory and eye problems

Sultanpur News: हवा में महीन कण बढ़ा रहे सांस व आंखों की परेशानी

Fri, 20 Nov 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 20 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fine particles in the air are increasing respiratory and eye problems
सुल्तानपुर। जिले में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। एक सप्ताह से हवा की गुणवत्ता खराब बनी है। बृहस्पतिवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 155 दर्ज किया गया। सुबह शहर में धुंध छाई रही, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। प्रदूषित हवा का सबसे अधिक खतरा बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को है।
विज्ञापन

हवा में पीएम 2.5 की मौजूदगी लोगों की सेहत के लिए चिंता बढ़ा रही है। इसके महीन कण सांस के जरिये फेफड़ों तक पहुंचकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। फिजिशियन आरपी द्विवेदी के मुताबिक मौसम में बदलाव और प्रदूषण के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम, गले में खराश और आंखों में जलन की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

केएनआई के पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पराली जलाने, वाहनों से निकलने वाले धुएं और निर्माण कार्यों के कारण वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। सड़कों पर उड़ने वाली धूल भी हवा की गुणवत्ता बिगाड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बाहर निकलने पर मॉस्क पहनने की सलाह
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम के समय नमी का स्तर 81 से 91 प्रतिशत तक पहुंच गया। ठंड और नमी के चलते सुबह-शाम धुंध का असर बढ़ रहा है। डॉक्टरों ने लोगों को धुंध के दौरान बाहर निकलने से बचने, जरूरत पड़ने पर माॅस्क लगाने और धूल-धुएं वाली जगहों से दूर रहने की सलाह दी है।


प्रदूषण रोकने में जनसहयोग जरूरी
जिला कृषि अधिकारी राजपति शुक्ल ने लोगों से कूड़ा और पराली नहीं जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वाहनों का अनावश्यक इस्तेमाल न करें और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों की जानकारी संबंधित विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed