{"_id":"5fac1eeb8ebc3e9b9a4fb74a","slug":"finance-company-agent-shot-and-looted-30-thousand-sultanpur-news-lko549788795","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के एजेंट को गोली मारकर 30 हजार रुपये की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कंपनी के एजेंट को गोली मारकर 30 हजार रुपये की लूट
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कटघर पूरे चौहान गांव के पास बुधवार को बाइक सवार चार बदमाशों ने सोनाटा माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एक एजेंट को गोली मारकर 30 हजार रुपये लूट लिए। राहगीरों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल एजेंट को सीएचसी कादीपुर में भर्ती कराया है। लुटेरों की धर पकड़ के लिए पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
प्रतापगढ़ जिले के पतनपुर थाना क्षेत्र के केवराकलां निवासी अनुज कुमार (30) कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में सोनाटा माइक्रो फाइनेंस कंपनी में एजेंट का काम करता है। यह कंपनी गांवों में समूह बनाकर उन्हें कर्ज देती है। बुधवार को अनुज कुमार समूह से पैसे के कलेक्शन के लिए बाइक से निकला था।
अनुज करौंदीकलां थाना क्षेत्र के कटघर पूरे चौहान गांव के विद्यालय के पास पहुंचा था। तभी दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और रुपये छीनने लगे। अनुज ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने असलहे से फायर कर दिया। गोली अनुज के हाथ में लगी और वह गिर पड़ा।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाश अनुज के पास रखे 30 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। इस बीच राहगीरों ने अनुज को लहूलुहान देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल से पूछताछ के बाद उसे सीएचसी कादीपुर पहुंचाया।
एसओ करौंदीकलां चंद्रशेखर ने वायरलेस से लूट की जानकारी आस-पास के थानों को दी। पुलिस ने जिले की सीमा को सील करके संदिग्ध लोगों की जांच की, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चल सका। एसओ ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।