फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fighting in a dispute over water extraction, six injured

पानी निकालने के विवाद में मारपीट, छह घायल

Fri, 25 Jun 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Fighting in a dispute over water extraction, six injured
भदैंया (सुल्तानपुर)। अभियाकलां कंकलौटी गांव में शुक्रवार की सुबह बरसात के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अभियाकलां कंकलौटी गांव निवासी सोहराब के घर के दीवार के बगल शब्बन की जलनिकासी की नाली बनी है। बारिश के पानी के नाली में जमा होने को लेकर शुक्रवार की सुबह दोनों परिवारों में विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन

देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट के साथ ही पत्थरबाजी शुरू हो गई। मारपीट में सोहराब और सिकंदर और मदन घायल हो गए। दूसरे पक्ष से शब्बन, शाहिद और जमाल घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed