फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fight over burning of firecrackers after election results

Sultanpur News: चुनाव के नतीजे आने के बाद पटाखा जलाने को लेकर मारपीट

Wed, 05 Jun 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 05 Jun 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Fight over burning of firecrackers after election results
कादीपुर (सुल्तानपुर)। लोकसभा के चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद मंगलवार देर शाम कस्बे में भाजपा जिला महामंत्री की दुकान के सामने कुछ लोग पटाखा दगाने लगे। आरोप है कि मना करने पर आरोपियों ने भाजपा नेता व परिजनों के साथ मारपीट की। मारपीट में भाजपा नेता व उनके परिजनों को चोट लग गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


कादीपुर कस्बे के जवाहर नगर मोहल्ले में भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम चौहान की कपड़े की दुकान है। दुकान के बगल में ही उनका घर भी है। मंगलवार देर शाम लोकसभा चुनाव का परिणाम घोषित हुआ। भाजपा नेता का आरोप है कि नतीजे घोषित होने के बाद दुकान के सामने कुछ लोग पटाखा दगाने लगे। पटाखे की चिंगारी दुकान में जाने लगी।
विज्ञापन


मना करने पर आरोपियों ने उनके पुत्र बृजेश सिंह चौहान को मारापीटा। बीचबचाव करने पहुंचे घनश्याम चौहान व उनके बड़े पुत्र कृष्ण कुमार चौहान, पुत्री रचना सिंह चौहान को भी आरोपियों ने पीट दिया। मारपीट के दौरान घनश्याम चौहान के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृजेश सिंह चौहान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसकी तहरीर पुलिस ने कस्बे के ही मोहम्मद सैफ, आरिफ, आकिब समेत 10 के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कस्बे के ही दो युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed