फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fight in Prshurampur booth

परशुरामपुर बूथ पर बवाल

Sat, 17 Oct 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sat, 17 Oct 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन

बूथों पर कुछ विवादों व झड़पों के बीच शनिवार को तीसरे चरण का पंचायत चुनाव संपन्न हो गया। तीसरे चरण के चुनाव में मतदाताओं ने कुछ उत्साह दिखाया। शाम तक करीब 57.4 फीसदी वोट पड़े। करौंदीकलां के परशुरामपुर बूथ पर समय से पहले मतदान बंद करने के बाद हुए बवाल के बाद फिर सील पेटिका खोलकर मतदान कराना पड़ा।

विज्ञापन


मतदान के दौरान बोगस वोटिंग की शिकायतें दर्जनों बूथों पर रहीं। अखंडनगर के सहतपुर समेत कई बूथों पर मतपत्र बदलने से करीब दो घंटे मतदान बाधित रहा। मतदान समाप्ति के साथ ही 204 डीडीसी व 1273 बीडीसी प्रत्याशियों का भाग्य  मतपेटियों में बंद हो गया।
विज्ञापन


पंचायत के तीसरे चरण के चुनाव में शनिवार को अखंडनगर, दोस्तपुर, कादीपुर व करौंदीकलां में वोट डाले गए। अखंडनगर के सहतपुर बूथ संख्या 183 पर डीडीसी के 14 चिह्नों वाले मतपत्र की जगह 19 चिह्न का पहुंच गया। इसकी वजह से करीब दो घंटे मतदान बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतपत्र बदलने की गड़बड़ी कादीपुर, करौंदीकलां एवं दोस्तपुर के भी कई बूथों पर रही। शाम को पांच बजे से पहले करौंदीकलां के परशुरामपुर मतदान केंद्र पर मतदान बंद करने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों के हंगामे के बाद अधिकारियों के हस्तक्षेप पर सील मतपेटिका को खोलकर दोबारा मतदान शुरू कराना पड़ा। मतदान के दौरान आपसी विवाद को लेकर दर्जनों बूथों पर झड़पें हुईं।

कुछ बूथों पर विवाद की वजह से मतदान भी बाधित रहा। तवक्कलपुर नगरा के एक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी द्वारा वोटरों के मतपत्र पर मुहर लगाने की शिकायत रही।

पहली बार वोटर बने युवाओं में खासा उत्साह रहा। युवक व युवतियां सुबह ही अपने बूथों पर पहुंच गए। युवतियों ने अपने पंसद के प्रत्याशियों को वोट दिया। करौंदीकलां के शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी पूनम पांडेय के चेहरे पर पहली बार वोट डालने की खुशी दिख रही थी।

इसी गांव की रितु सिंह ने कहा कि वोट देकर बहुत अच्छा लगा। भूपितपुर की शिखा सिंह का कहना है कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में शामिल होना अच्छा लगा। गांव व क्षेत्र के विकास के लिए वोट दिया है। कादीपुर के रानीपुर गांव निवासी ज्योति राय, बीबीपुर गांव की दीपा शर्मा  वोट देकर काफी खुश नजर आई।


मतदान को शांतिपूर्ण कराने के लिए जिलाधिकारी एस राज लिंगम, एसपी विनय यादव ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। डीएम व एसपी ने चारों ब्लॉकों का दौरा कर संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र ने कादीपुर, दोस्तपुर, अखंडनगर व करौंदीकलां में उन्होंने बूथों का जायजा लिया। प्रेक्षक तुलसी राम ने भी चारों ब्लॉकों का निरीक्षण किया। उन्होंने चारों ब्लॉकों के स्ट्रांग रूम को भी देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed