फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   festival

233 स्थानों पर आज होगा रावण के पुतले का दहन

Thu, 14 Oct 2021 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
festival
सुल्तानपुर। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजय दशमी पर्व शुक्रवार को जिले में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिले भर में 233 जगहों पर रावण का दहन होगा। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस का नजर रहेगी। रावण दहन के साथ ही आम जनमानस बुराइयों को दूर करने का भी संकल्प लेंगे।
विज्ञापन

दशहरा व विजय दशमी का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए जिला, पुलिस व पालिका प्रशासन ने सारी तैयारियां कर रखी हैं। जिले भर में शुक्रवार को होने वाले रावण दहन के लिए सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में पुलिस तैनात की गई है। शहर में विजयदशमी का कार्यक्रम बड़े पैमाने पर होता है। रामलीला मैदान से श्रीराम, लक्ष्मण व रावण के सेना की झांकियां निकलेंगी। पूरे शहर में कलाकार विजयदशमी का जुलूस निकालेंगे। शहर में घूमने के बाद रामलीला मैदान में असत्य पर सत्य की जीत रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक जिले भर में शुक्रवार को विजयदशमी पर 233 स्थानों पर रावण दहन होगा। रावण दहन के साथ ही लोग बुराइयों को दूर करने का भी संकल्प लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed