{"_id":"57924d514f1c1b1458c4ba84","slug":"fault-in-nihalgarh-station-creates-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":" निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का टर्मिनल ड्रम जला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का टर्मिनल ड्रम जला
Amarujala Bureau
Updated Fri, 22 Jul 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
रेलयात्रियों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का टर्मिनल ड्रम जलने से बुधवार से स्टेशन का संपर्क एनटीईएस से टूट गया है। सेटेलाइट से लोकेशन नहीं मिलने से पिछले 48 घंटों से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है। रेलवे अधिकारियों को कंट्रोल रूम की सूचना पर ट्रेनों को रवाना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ट्रेनों के आवागमन की सटीक सूचना नहीं मिलने से संचालन में बाधा के साथ यात्रियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। टर्मिनल ड्रम जलने की वजह मौसम की खराबी बताई जा रही है।
विज्ञापन
निहालगढ़ स्टेशन पर बुधवार की शाम खराब मौसम की वजह से मेन केबिन में लगा टर्मिनल ड्रम जल गया। टर्मिनल ड्रम जलने से स्टेशन की एनटीईएस (नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम) ने काम करना बंद कर दिया है। इसकी वजह से निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का संपर्क सेटेलाइट प्रणाली से संचालित एनटीईएस से टूट गया है। लिंक टूटने के बाद बुधवार की शाम के बाद निहालगढ़ से लखनऊ व वाराणसी की ओर जाने वाली ट्रेनों की दो स्टेशनों के बीच की लोकेशन मिलने में बाधा खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
निकटवर्ती स्टेशनों से सूचना नहीं मिलने की वजह से स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेनों की वास्तविक जानकारी प्रसारित करने में अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। अधिकारी कंट्रोल रूम के मैसेज के सहारे निहालगढ़ स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन कर रहे हैं।