फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fault in Nihalgarh Station creates trouble

निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का टर्मिनल ड्रम जला 

Fri, 22 Jul 2016 10:19 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 22 Jul 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Fault in Nihalgarh Station creates trouble
रेलयात्रियों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का टर्मिनल ड्रम जलने से बुधवार से स्टेशन का संपर्क एनटीईएस से टूट गया है। सेटेलाइट से लोकेशन नहीं मिलने से पिछले 48 घंटों से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है। रेलवे अधिकारियों को कंट्रोल रूम की सूचना पर ट्रेनों को रवाना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


ट्रेनों के आवागमन की सटीक सूचना नहीं मिलने से संचालन में बाधा के साथ यात्रियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। टर्मिनल ड्रम जलने की वजह मौसम की खराबी बताई जा रही है।  
विज्ञापन


निहालगढ़ स्टेशन पर बुधवार की शाम खराब मौसम की वजह से मेन केबिन में लगा टर्मिनल ड्रम जल गया। टर्मिनल ड्रम जलने से स्टेशन की एनटीईएस (नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम) ने काम करना बंद कर दिया है। इसकी वजह से निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का संपर्क सेटेलाइट प्रणाली से संचालित एनटीईएस से टूट गया है। लिंक टूटने के बाद बुधवार की शाम के बाद निहालगढ़ से लखनऊ व वाराणसी की ओर जाने वाली ट्रेनों की दो स्टेशनों के बीच की लोकेशन मिलने में बाधा खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकटवर्ती स्टेशनों से सूचना नहीं मिलने की वजह से स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेनों की वास्तविक जानकारी प्रसारित करने में अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। अधिकारी कंट्रोल रूम के मैसेज के सहारे निहालगढ़ स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन  कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed