{"_id":"6903a60148863700b90d5a54","slug":"fault-in-high-tension-line-of-two-sub-stations-50-thousand-population-affected-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-143506-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दो उपकेंद्रों की हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट, 50 हजार आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दो उपकेंद्रों की हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट, 50 हजार आबादी प्रभावित
Thu, 30 Oct 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
भदैंया में फाल्ट ठीक करते कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
भदैंया। लोलेपुर व भदैंया उपकेंद्र के लिए जाने वाली हाईटेंशन लाइन में बृहस्पतिवार की भोर में फाॅल्ट आ गया। इससे लगभग 50 हजार की आबादी प्रभावित है। 15 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। विद्युत निगम के कर्मी फाॅल्ट ठीक करने में जुटे हैं। अधिकारियों का दावा है कि रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
तेज बारिश से भोर में तीन बजे फाॅल्ट आ जाने से भदैंया उपकेंद्र की लाइन दिन भर बाधित रही। लोलेपुर उपकेंद्र की लाइन दोपहर 12:00 बजे ठीक कर दी गई। इस लाइन से लोलेपुर, भदैंया, दरियापुर, पकड़ी, शिवगढ़ उपकेंद्रों से करीब 200 गांवों की बिजली आपूर्ति होती है।
भदैंया उपकेंद्र से आपूर्ति होने वाले गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। दिन भर बिजली नहीं होने से लोगों के मोबाइल डिस्चार्ज हो गए। घरों में पानी की टंकी खाली हो गई हैं। उपभोक्ता प्रताप नारायण, अजय कुमार, अरविंद, हरिशंकर आदि ने शिकायत बिजली विभाग की ऑनलाइन पोर्टल पर की है। भदैंया उपकेंद्र के अवर अभियंता आरपी गुप्ता ने बताया कि आपूर्ति बहाल करने के लिए लाइन मैन जुटे हैं। रात तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
दो घंटे ठप रहा पकड़ी उपकेंद्र का संचालन
दूबेपुर। बृहस्पतिवार को हाईटेंशन इनकमिंग लाइन की आपूर्ति फेल होने से पकड़ी उपकेंद्र का संचालन दो घंटे तक ठप रहा। क्षेत्र के करीब 50 गांवों की बिजली गुल रही।
पयागीपुर स्थित पारेषण से पकड़ी उपकेंद्र को आने वाली एचटी लाइन पर सुबह 10:30 बजे अहिमाने गांव के पास बांस गिर गया। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पकड़ी उपकेंद्र का संचालन ठप हो गया। लगभग डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे विद्युत निगम के कर्मियों ने तारों पर गिरे बांस को काटकर हटाया। जेई प्रकाश यादव ने बताया कि दोपहर 12.30 बजे उपकेंद्र का संचालन बहाल हुआ। इस कमी के चलते भाईं, बालमपुर व उतुरी फीडरों से जुड़े लगभग 50 गांवों में बिजली आपूर्ति दो घंटे तक पूरी तरह से ठप रही।