फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Father murdered by son

संपत्ति की लालच में पिता का कत्ल

Wed, 01 Jul 2015 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 01 Jul 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। खुटेहना गांव में मंगलवार की रात घर के सामने चारपाई पर लेटे बुजुर्ग पिता की बेटे ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। बेटी की तहरीर पर हत्या आरोपी भाई के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


गोसाईगंज थाना क्षेत्र के खुटेहना गांव निवासी दलित हुबलाल (70) के परिवार में बेटा जयलाल, दिनेश और बेटी देवती व प्रभू हैं। पिता ने दोनों बेटियों की शादी कर दी थी। करीब 10 वर्ष पूर्व ही हुबलाल की पत्नी की मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद हुबलाल ने अपनी संपत्ति दोनों बेटों में बराबर-बराबर बांट दिया था। उसके बाद दोनों बेटों ने पिता से मिली करीब साढ़े चार बीघा भूमि गिरवी रख दिया। इसकी जानकारी जब हुबलाल को हुई तो उसने मेहनत-मजदूरी करके किसी तरह से खेत को छुड़ाया। उसके बाद खेत को बटाई पर दे दिया। इसी बात से नाराज होकर जयलाल ने करीब तीन वर्ष पूर्व हुबलाल को घर से निकाल दिया था। गांव की प्रधान सुनीता ने हुबलाल को रहने के लिए इंदिरा आवास दिया था जो निर्माणाधीन है। हुबलाल गांव के ही राजेंद्र प्रताप के घर खाना खाकर वहीं सोता था। हुबलाल की दोनों बेटियां पिता से अक्सर मिलने गांव आती थीं।
विज्ञापन


 मंगलवार को हुबलाल खाना खाने के बाद राजेंद्र प्रताप के घर के बाहर चारपाई पर लेटा था। देर रात राजेंद्र प्रताप के परिवारीजन खटपट की आवाज सुनकर उठे तो देखा हुबलाल चारपाई पर लहूलुहान हालत में मृत पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बुधवार की सुबह पुलिस अधीक्षक सोनिया सिंह, एएसपी प्रद्युम्न सिंह, गोसाईगंज थाने के इंस्पेक्टर आरपी शाही घटना स्थल पर पहुंच गए। पिता की मौत की सूचना के बाद उसकी बड़ी बेटी देवती व प्रभू पत्नी जंगली ससुराल से मायके पहुंच गई। देवती ने भाई जयलाल पर पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने देवती की तहरीर पर जयलाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हुबलाल की मौत के बाद से ही जयलाल घर से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed