फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Father died during daughter's wedding

Sultanpur News: बेटी की शादी के दौरान पिता की मौत, नहीं हुई विदाई

Sat, 02 Dec 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 02 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Father died during daughter's wedding
दोस्तपुर थाने के भरथुआ गांव में मृतक के घर के सामने बैठे लोग । - संवाद
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र दोस्तपुर के भरथुआ में शुक्रवार रात एक परिवार में शादी की खुशियां अचानक गम में बदल गईं। द्वाराचार के बाद दुल्हन के पिता अचानक बेहोश हो गए। उन्हें सीएचसी दोस्तपुर ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। किसी तरह वैवाहिक कार्यक्रम तो हुआ लेकिन शनिवार को दुल्हन की विदाई नहीं हुई। बरात बिना दुल्हन के लौट गई।
विज्ञापन



भरथुआ गांव के चंद्रवली वर्मा (65) की पुत्री की शुक्रवार को शादी थी। उनके घर पर अंबेडकरनगर के पटेल नगर से बरात आई थी। घराती पक्ष ने बरातियों का स्वागत किया। बरात दरवाजे पर पहुंची तो द्वाराचार शुरू हुआ। इसके बाद चंद्रबली बरात रुकने के स्थल पर व्यवस्था देखने चले गए।
विज्ञापन


इसी बीच अचानक वह बेहोश हो गए। आनन-फानन उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी जब घर पहुंची तो परिवार में मातम छा गया। नम आखों से किसी तरह वैवाहिक कार्यक्रम पूरा कराया गया। बिना पिता के ही कन्यादान की रस्म पूरी की गई। शनिवार सुबह पिता की मौत से दुखी बेटी की विदाई नहीं की गई। बिना दुल्हन के बरात लौट गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




भरथुआ गांव निवासी चंद्रबली की छह संतान हैं। बड़ी बेटी रीमा, पुत्र सत्येंद्र व पुत्री संजू का विवाह हो चुका है। चौथी पुत्री रंजू का शुक्रवार को विवाह हुआ। वहीं अभी निशा व शिखा का विवाह नहीं हुआ है। शनिवार को रंजू की डोली उठनी थी लेकिन उसकी जगह पिता की अर्थी उठी। गांव में ही मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र सत्येंद्र ने पिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed