फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmers will get free seeds to grow vegetables

Sultanpur News: सब्जी उगाने के लिए किसानों को मिलेगा मुफ्त बीज

Wed, 05 Jul 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 05 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get free seeds to grow vegetables
- एक हेक्टेयर पर 20 हजार रुपये के हिसाब से मिलेंगे बीज
विज्ञापन

-एक किसान को 0.4 हेक्टेयर में ही खेती के लिए मिलेगी मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए शासन ने 150 हेक्टेयर में सब्जी की खेती को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। एक हेक्टेयर पर 20 हजार रुपये के हिसाब से किसानों को सब्जी का मुफ्त बीज दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को उद्यान विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत एक किसान अधिकतम .4 हेक्टेयर में सब्जी की खेती कर सकता है।
इसमें खरीफ और रबी दोनों सीजन की सब्जियां शामिल रहेंगी। खरीफ सीजन में कद्दू वर्गीय, भिंडी, बैंगन आदि सब्जियां शामिल होंगी। इसके अलावा रबी सीजन में फूलगोभी, पत्तागोभी, टमाटर आदि सब्जियां रहेंगी। उद्यान निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि किसानों को उर्वरक या प्लास्टिक का कैरेट भी दिया जाएगा। उद्यान विभाग में पहले से पंजीकृत किसान ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। जिन किसानों का रजिस्ट्रेशन नहीं है वे भी विभाग की वेबसाइट पर खतौनी, पासबुक की फोटो कॉपी, आईडी व एक फोटो लगाकर आवेदन कर सकते हैं। सब्जी का बीज किसानों को विभाग से ही वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों की सुधरेगी माली हालत
जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि किसानों को विभाग की ओर से चयनित ब्रांड के सब्जी के बीज बांटे जाएंगे। सब्जियां उगाकर किसान अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed