Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmer's son became bank officer

Sultanpur News: किसान का बेटा बन गया बैंक अफसर

Tue, 02 Apr 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 02 Apr 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmer's son became bank officer
नीलेश कुमार द्विवेदी। स्रोत-परिजन
एमएससी की पढ़ाई के दौरान हुआ चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लंभुआ (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के जैतपुर भिटार निवासी किसान हरिशंकर द्विवेदी का बेटा नीलेश कुमार द्विवेदी बैंक अफसर बन गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन द्वारा आयोजित स्पेशलिस्ट ऑफिसर की परीक्षा में नीलेश ने यह सफलता अर्जित की है। नीलेश की शिक्षा पूरी तरह ग्रामीण परिवेश में हुई है।
कानपुर के चंद्रशेखर आजाद विवि में एमएससी (कृषि) अंतिम वर्ष के छात्र नीलेश की प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षा गांव के बेसिक विद्यालय से हुई है। कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई नीलेश ने क्षेत्र के गोपालपुर मधैया स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर काॅलेज से की है। जबकि, बीएससी (कृषि) की शिक्षा फरीदीपुर स्थित केएनआईपीएसएस से प्राप्त की थी। कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद विवि में एमएससी (कृषि) के अध्ययन के दौरान नीलेश ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

हाल ही में इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन संस्था ने बैंकों के स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद के लिए आवेदन मांगे थे। नीलेश ने पंजाब नेशनल बैंक में एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर के पद पर सफलता अर्जित की है। स्केल वन के इस पद पर नीलेश की सफलता से परिवार के लोग मुदित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed