{"_id":"56f16a8e4f1c1b9f65f14d2a","slug":"farmers-fedup-with-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"पछुआ हवा के झोंकों ने बढ़ाई किसानों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पछुआ हवा के झोंकों ने बढ़ाई किसानों की चिंता
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में तेज गति से चल रहे पछुआ हवा के झोंकों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज गति से पछुआ हवा चलने से फसलों की नमी गायब होती जा रही है। मंगलवार को दोपहर हो रही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग ने बुधवार को मौसम साफ रहने और तेज धूप होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। दोपहर आते-आते तेज धूप होने लगी। धूप से बचाव के लिए लोगों को गमछा व छाता का सहारा लेना पड़ा। दोपहर के समय 11.0 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा के झोंकों से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। तेज गति से पछुआ हवा चलने से खेतों से नमी गायब हो जा रही है। नमी खत्म होने से गेहूं, जौ, राई, सरसों की फसलें सूखने लगी है।
विज्ञापन
जानकार लोगों को मानना है कि इसी तरह से कुछ और दिनों तक पछुआ हवा चलती रही तब गेहूं समेत अन्य फसलें अधपकी ही सूख जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी मौसम साफ रहने और तेज धूप होने की संभावना है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन