{"_id":"60bf91668ebc3e59b4438c79","slug":"farmers-are-suffering-due-to-disorders-in-wheat-purchase-sultanpur-news-lko5815374140","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद की अव्यवस्थाओं से किसान बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद की अव्यवस्थाओं से किसान बेहाल
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में गेहूं खरीद की अव्यस्थाओं से किसान परेशान हैं। 69 क्रय केंद्रों पर अभी तक 9,991 किसानों से ही गेहूं की खरीद हो सकी है। इसकी वजह से 940 एमटी पर ही खरीद सिमट गई है।
सरकार के कड़े निर्देश पर क्रय केद्रों पर वाजिब सुविधाएं नहीं हो पाई है। कुछ केंद्रों पर खुले आसमान के नीचे गेहूं खरीद कर रखा गया है। कई केंद्रों पर बोरों के अभाव में खरीद ठप हो गई है।
किसान तौल कराने के लिए भटक रहे हैं। अमर उजाला टीम ने मंगलवार को कई क्रय केंद्रों का जायजा लिया तो कई अव्यवस्थाएं दिखीं।
केस-एक
भदैंया। क्षेत्र के लहिया जलपापुर क्रय केंद्र पर बोरा न होने से खरीद ठप हो गई है। इसके चलते किसान केंद्र से निराश होकर लौटने को मजबूर हैं। केंद्र प्रभारी अंशुमान ने बताया की तीन दिनों से पीसीएफ गोदाम पर बोरा न मिलने से खरीद नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
बसंतपुर के वंशराज सिंह, शिवपुर के चंद्रभान सिंह, रामगढ़ के अनंतराम वर्मा, बसंतपुर के राना सिंह, सौंराई के राजू सिंह, सौंराई के ही अनिल सिंह, जमुआवा पश्चिम के अंकित पांडेय, असरवन के महेंद्र मौर्य समेत 50 से अधिक किसान अभी तक केंद्र से बिना गेहूं बेचे वापस हो चुके हैं।
विपणन गोदाम भदैंया केंद्र पर 11,000 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। यहां ट्रकों से निकासी नहीं होने से 10 हजार बोरियां डंप है। केनौरा में मिली मशीन व फीडिंग में कमी के चलते खरीद एक दिन बाद शुरू हुई है।
केस-दो
बल्दीराय। क्षेत्र के डेहरियावां में स्थित केंद्र पर किसानों से करीब दो सौ क्विंटल गेहूं खरीद कर ट्रैक्टर ट्रॉली पर रखा गया है। बोरा नहीं होने से खरीद बंद है। एसएमआई जगदीश प्रसाद यादव ने बताया कि प्रतिदिन 300 क्विंटल खरीद होनी है।
चुनाव बाद किसानों की भीड़ बढ़ गई है। इससे समस्या व विवाद की स्थिति पैदा हो रही है। बोरे के लिए मांग पत्र भेजा गया है। अभी तक कुल 223 किसानों से 11,464 क्विंटल की खरीद इस केंद्र पर हुई है। इसमें 900 क्विंटल का भुगतान शेष है।
केस-तीन
कुड़वार। सहकारी संघ कुड़वार पर 117 किसानों से 4800 क्विंटल खरीद हुई है। 80 किसानों का भुगतान हो गया है। सचिव दीपक पाठक ने बताया कि खरीद जारी है। विपणन केंद्र कुड़वार पर 208 किसानों से 7,198 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। 183 किसानों का भुगतान हो चुका है। विपणन निरीक्षक एसके गर्ग ने बताया कि शासन के आदेश पर निर्धारित समय तक खरीद होगी।
केस-चार
मोतिगरपर। साधन सहकारी संघ पारसपट्टी पर अभी तक 10,519 क्विंटल खरीद हुई है। 70 प्रतिशत से अधिक किसानों का रुपया उनके खाते में भेजा जा चुका है। यहां पर मिले नानेमऊ गांव निवासी प्रवीण मिश्र ने बताया कि उनका 25 क्विंटल गेहूं तौला जा रहा है। आलापुर गांव के माताप्रसाद ने बताया कि आज उनका गेहूं तौलवाने का नंबर आया है।
केस-पांच
लंभुआ। विपणन विभाग के क्रय केंद्र पर अभी तक 12 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। राजापट्टी लोटिया निवासी दुर्गेश सिंह ने बताया कि वे आज गेहूं की तौल कराने के लिए आए हैं। उनके 45 क्विंटल गेंहू की तौल की गई है। बेलखरिया निवासी अरुण उपाध्याय ने बताया कि उनके पांच क्विंटल गेंहू की तौल हुई है।