फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Farmer found injured near railway track dies

Sultanpur News: रेल ट्रैक के पास घायल मिले किसान की मौत

Thu, 06 Aug 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 06 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmer found injured near railway track dies
अखंडनगर। अयोध्या-वाराणसी रेलखंड पर बेलवाई क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार सुबह रेल ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में मिले किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान मीरपुर प्रतापपुर निवासी रामसहाय प्रजापति (40) के रूप में हुई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि राम सहाय बृहस्पतिवार सुबह घर से खेत में पानी लगाने के लिए निकले थे। कुछ देर बाद बेलवाई रेलवे फाटक के पास रेल ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में मिले। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि रामसहाय किसी ट्रेन की चपेट में आ गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed