{"_id":"69dd319e19eaaea02806c2a9","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-a-train-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-154019-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत
Mon, 13 Apr 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज। चुरकुना अशरफपुर निवासी किसान दिनेश यादव (42) का शव रविवार देर रात घर से कुछ दूरी से गुजरे अयोध्या-प्रयागराज रेलपथ पर पड़ा मिला। रेलवे ट्रैक की दूसरी तरफ उनका खेत है। परिजनों के अनुसार रविवार देर शाम दिनेश खेत गए थे। लौटते समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गए, इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
दिनेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने परिवार के साथ अलग रहते थे। उनकी मौत से पत्नी अंजू यादव, बेटी मानसी (10), पुत्र रौनक (5) सदमे में हैं। उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।