{"_id":"68d98961abb375df9b097a9c","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-a-car-sultanpur-news-c-96-1-ame1002-149421-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कार की चपेट में आकर किसान की सांसें थमीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कार की चपेट में आकर किसान की सांसें थमीं
Mon, 29 Sep 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
भादर। रामगंज के भागीपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र यादव (50) की रविवार को कार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
रंजीत यादव ने बताया कि उनके चचेरे भाई हरिश्चंद्र सुबह साइकिल से रामगंज बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह अयोध्या–प्रयागराज हाईवे पर स्थित त्रिसुंडी गांव के पास पहुंचे, तभी सुल्तानपुर की ओर जा रही कार ने साइकिल को चपेट में ले लिया। हादसे में हरिश्चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे रंजीत उन्हें लेकर तत्काल जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर चला गया।
हरिश्चंद्र खेती-किसानी से परिवार का खर्च चलाते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही पत्नी मनीषा बेहोश होकर गिर पड़ीं। बेटा दिनेश इंटर की पढ़ाई पूरी कर चुका है, जबकि छोटा बेटा सतीश हाईस्कूल का छात्र है। दोनों पिता की मौत से गहरे सदमे में हैं।