फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Family refused to perform the last rites of the elderly

Sultanpur News: परिजनों ने बुजुर्ग के अंतिम संस्कार से किया इंकार

Mon, 16 Oct 2023 11:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 16 Oct 2023 11:06 AM IST
विज्ञापन
Family refused to perform the last rites of the elderly
गोसाईगंज में मृतक के परिजन को समझाते पुलिस कर्मी। -संवाद
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मधुवन गांव में शुक्रवार रात भूमि विवाद को लेकर वृद्ध की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। रविवार सुबह मृतक के परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। गोसाईगंज थाने की पुलिस पर हत्यारों को बचाने का आरोप लगाया। देर शाम तक पुलिस अधिकारी अंतिम संस्कार कराने के लिए परेशान रहे। वहीं परिजन नई एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे। देर शाम तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका था।
विज्ञापन



गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मधुवन गांव के तुलसीराम निषाद (70) की शुक्रवार रात कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार सुबह उसकी बहू फूलकली ने शव पड़ा देखा था। फूलकली की तहरीर पर गांव के मोनू निषाद व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने शनिवार को ही दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर शाम शव घर पहुंचा।
विज्ञापन


रविवार सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। यह जानकारी होने पर गोसाईगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मृतक तुलसीराम की पुत्रवधू फूलकली फिर पुलिस के सामने आई। उसने कहा कि वे सब पढ़े-लिखे नहीं है। उसने गोसाईगंज थाने की पुलिस को हत्या करने वाले चार लोगों के नाम बताए थे। पुलिस ने जबरन उससे दस्तखत करवा लिए। पुलिस ने सही लोगों के नाम से केस नहीं दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलकली ने आरोप लगाया कि गोसाईगंज थाने की पुलिस हत्यारोपियों को बचाने में लगी है। जब तक सभी हत्यारोपियों के खिलाफ केस नहीं दर्ज होगा, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं होगा। देर शाम तक गोसाईगंज थाने की पुलिस मृतक के परिजनों को मनाने में जुटी रही लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed