{"_id":"650744f747e3725947097ff6","slug":"extortion-case-against-two-including-farmer-leader-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-2884-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: किसान नेता समेत दो के खिलाफ रंगदारी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: किसान नेता समेत दो के खिलाफ रंगदारी का केस
Sun, 17 Sep 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
लंभुआ (सुलतानपुर)। किसान नेता समेत दो लोगों पर शिवगढ़ कोतवाली में रंगदारी का केस दर्ज किया गया है। आरोपी किसान नेता किसान यूनियन (हिंद गुट) के तहसील अध्यक्ष बताए जा रहे हैं। आरोप है कि किसान नेता व उनके साथी ने भूमि के एक खरीदार से पांच लाख नकद व जमीन की मांग की थी। रुपये न देने पर दूसरे के फोन पर जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शिवगढ़ कोतवाली के भरसारे गांव निवासी नागेंद्र बहादुर सिंह ने अपने ही गांव के भारत से लगभग 14 बिस्वा भूमि का बैनामा 14 फरवरी को कराया था। इसका खारिज दाखिल भी हो चुका है। आरोप है कि हड़हा निवासी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मोंटी व उनके साथी हनुमंत सिंह भूमि विक्रेता भारत व उनके बेटे हरकेश को बरगलाकर अधिकारियों के यहां शिकायत करवा रहे हैं।
कृष्ण कुमार ने जितेंद्र कुमार सिंह के मोबाइल पर फोन करके पांच लाख रुपये नकद व भूमि की भी मांग की है। उसकी रिकार्डिंग भी उनके पास मौजूद है। ऑडियो में कृष्ण कुमार सिंह ने जान से मार डालने की भी धमकी दी है। प्रभारी निरीक्षक शिवगढ़ अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि केस दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच चल रही है।