{"_id":"6469101ebe1eb731d504eb2a","slug":"expressed-displeasure-over-giving-clean-chit-to-teachers-sultanpur-news-c-13-1-246813-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आठ शिक्षकों को क्लीनचिट देने पर बीएसए से जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आठ शिक्षकों को क्लीनचिट देने पर बीएसए से जताई नाराजगी
Sat, 20 May 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 20 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों की पिछले दिनों हुई जांच में बल्दीराय क्षेत्र में अनुपस्थित मिले 16 शिक्षकों के मामले को सांसद ने गंभीरता से लिया है। अनुपस्थित आठ शिक्षकों को क्लीनचिट दिए जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने नाराजगी जताई है।
उन्होंने गर्मी के अवकाश के बाद रोज पांच से 10 स्कूलों का दौरा कर शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लाने का निर्देश बीएसए को दिया है। दौरे के तीसरे व अंतिम दिन चौपाल में उन्होंने समूह की महिलाओं के उत्पादन की ब्रांडिंग कराने पर जोर दिया।
कूरेभार ब्लॉक पर सांसद ने शनिवार को आवास के लाभार्थियों एवं मनरेगा की जॉब कार्डधारक महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के लिए आयोजित संवेदीकरण बैठक में हिस्सा लिया। रोजगार के लिए महिलाओं को गांव में ही अगरबत्ती, मेहंदी, मशरूम व रसोइया के लिए प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
ब्लॉक में 959 समूहों में शामिल 9600 महिलाओं को रोजगार देने पर जोर दिया। कहा कि तीर्थ स्थल धोपाप व बिजेथुआ महाबीरन के नाम से ब्रांडिंग करके इन्हें बाजार में उतारा जा सकता है। बीसी सखियों को डिवाइस एवं समूह की महिलाओं को पांच लाख का पारितोषिक धनराशि का चेक दिया।
इसके पहले आवास पर लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। शाम तीन बजे वह सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना हो गईं। कार्यक्रम में प्रतिनिधि रणजीत कुमार, ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह, विजय सिंह रघुवंशी व शशिकांत पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।