फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Explained the importance of cloud computing and AI

Sultanpur News: क्लाउड कंप्यूटिंग व एआई के महत्व को समझाया

Mon, 10 Feb 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 10 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Explained the importance of cloud computing and AI
छात्रों को संबो​धित करते वक्ता।
सुल्तानपुर। कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी (केएनआईटी) में 2004 बैच के छात्रों ने एआई, डिजिटल प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप से संबंधित सेमिनार में हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों काे आधुनिक टेक्नोलॉजी से परिचित कराया।
विज्ञापन


अमेरिका में कार्यरत पूर्व छात्र मनीष व्यास ने अमेरिका में कार्य संस्कृति और प्रौद्योगिकी के नवीनतम रुझानों के बारे में बात की। मनीष ने छात्रों को नए प्रोग्रामिंग भाषाओं को सीखने, उभरती हुई प्रौद्योगिकी का उपयोग करने और क्लाउड कंप्यूटिंग व एआई के बढ़ते महत्व को समझाया। उन्होंने स्टार्टअप के बारे में बात की और छात्रों से आग्रह किया कि वे नवाचार अपनाएं। साथ ही उन्होंने भविष्य की प्रौद्योगिक पर बात करते हुए जनरेटिव एआई, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

बीएसएनएल लखनऊ में कार्यरत जय प्रकाश सिंह ने छात्रों को प्रेरित किया कि वे स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें, कड़ी मेहनत करें और अपने कॅरिअर में नए कौशलों को निरंतर सीखते रहें। केएनआईटी के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि यह सेमिनार छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सीखने का अवसर साबित हुआ, जिसमें उन्हें वर्तमान प्रौद्योगिकियों और उनके द्वारा उत्पन्न कॅरिअर अवसरों को समझने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed