{"_id":"613e3c928ebc3eb6cd303d3c","slug":"examination-sultanpur-news-lko595261321","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह केंद्रों पर अंक सुधार के लिए होगी यूपी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह केंद्रों पर अंक सुधार के लिए होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कोरोना की वजह से पूर्व कक्षाओं के आधार पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के घोषित रिजल्ट से असंतुष्ट 587 छात्र-छात्राओं की बोर्ड परीक्षा जिले के छह केंद्रों पर होगी। परीक्षा में हाईस्कूल 195 व इंटरमीडिएट के 392 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए जिला स्तर पर राजकीय इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
अंक सुधार के लिए 18 सितंबर से आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के परीक्षा प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि प्रत्येक तहसील स्तर पर एक-एक केंद्र तथा जिला मुख्यालय पर दो केंद्र निर्धारित किया गया है। सलीम हायर सेकेंडरी स्कूल खैराबाद में 250 बच्चे परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 71 व इंटरमीडिएट के 179 विद्यार्थी शामिल हैं। केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 71 बच्चे परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 15 व इंटरमीडिएट के 56 विद्यार्थी शामिल हैं। श्रीमती मर्यादी देवी इंटर कॉलेज बरौंसा में 112 बच्चे परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 60 एवं इंटरमीडिएट के 52 विद्यार्थी शामिल हैं।
रणवीर राजकुमार इंटरमीडिएट कॉलेज बरवारीपुर कादीपुर में 61 बच्चे परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 15 व इंटरमीडिएट के 46 विद्यार्थी शामिल हैं। दामोदर इंटर कॉलेज पांडेयपुर लंभुआ में 59 बच्चे परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 13 व इंटरमीडिएट के 46 विद्यार्थी शामिल हैं। श्री शंकराचार्य इंटर कॉलेज बल्दीराय में 34 बच्चे परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 21 व इंटरमीडिएट के 13 विद्यार्थी शामिल हैं। परीक्षा में प्रयुक्त होने वाली उत्तर पुस्तिकाएं पूर्व से ही राजकीय इंटर कॉलेज में सुरक्षित रखी गई हैं। इसके अलावा प्रश्नपत्रों को भी जीआईसी के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया गया है। परीक्षा की निगरानी के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसके प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक स्वयं होंगे।