{"_id":"6253100d710aa121b11fe707","slug":"exam-sultanpur-news-lko625522959","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 से शुरू होंगी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 से शुरू होंगी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 25 अप्रैल से शुरू होंगी। स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम) के द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षा के आयोजन का विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय ने जारी किया है।
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से संबद्ध जिले में करीब 100 महाविद्यालयों में स्नातक व परास्नातक की कक्षाएं संचालित होती हैं। पिछले दिनों राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित कराई गई थीं। अब विश्वविद्यालय ने स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया है। बीएससी द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 25 अप्रैल से शुरू होकर छह जून तक चलेंगी। बीए द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 25 अप्रैल से शुरू होकर 17 जून तक चलेंगी। बीकॉम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 25 अप्रैल से 12 मई तक संचालित होंगी। बीएससी होमसाइंस के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षाएं पांच से 12 मई तक संचालित होंगी।
बीएससी एग्रीकल्चर के प्रथम सेमेस्टर, तृतीय सेमेस्टर और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 अप्रैल से 11 मई तक संचालित होंगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालयीय परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ से 11 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा शाम तीन से छह बजे तक होगी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से केंद्र अध्यक्षों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
मई में शुरू होगी परास्नातक की परीक्षाएं
अवध विश्वविद्यालय की परास्नातक कक्षाओं की परीक्षाएं मई में आयोजित होंगी। एमकॉम की परीक्षा 19 मई से शुरू होकर चार जून तक चलेगी। एमए और एमएससी की परीक्षाएं 26 मई से शुरू होकर 17 जून तक चलेंगी। एमएसडब्ल्यू की परीक्षाएं 28 मई से छह जून तक होंगी। बी लिब और एम लिब की परीक्षाएं 28 मई से आठ जून तक निर्धारित हैं। बीपीएड प्रथम सेमेस्टर व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 अप्रैल से चार मई तक चलेंगी। वहीं एमपीएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 28 अप्रैल से चार मई तक निर्धारित हैं।