फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Exam

परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए राजकीय विद्यालयों के शिक्षक करेंगे जियो टैगिंग

Wed, 24 Nov 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Exam
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र के निर्धारण के लिए विद्यालयों के जियो लोकेशन को अपडेट करने के लिए जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 30 शिक्षकों को लगाया गया है। यह निर्णय संस्था की ओर से जियो टैगिंग में लापरवाही बरतने की आशंका को देखकर लिया गया है। सभी विद्यालयों को अपनी समस्त आधारभूत सूचनाओं को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपडेट करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों के मध्य परस्पर दूरी संबंधी जियो लोकेशन को लेकर इस बार कोई खेल नहीं हो पाएगा। शासन ने जियो लोकेशन के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को लगाया है। सभी 14 ब्लॉक व नगर क्षेेत्र में दो-दो शिक्षक/प्रधानाचार्य लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए शिक्षकों को मोबाइल एप से विद्यालय परिसर में जाकर माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर जियो लोकेशन अपडेट करना होगा। संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य से विद्यालय की यूजर आईडी व पासवर्ड लेकर परिसर से लॉगिन करेंगे। लॉगिन करने के बाद एप से विद्यालय का जियो लोकेशन (अक्षांश व देशांतर) स्वत: परिषद की वेबसाइट के सर्वर पर दर्ज हो जाएगा। इसका सत्यापन जिला विद्यालय निरीक्षक व क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

इन शिक्षकों की लगी ड्यूटी
दूबेपुर में अनिल कुमार वर्मा व मोहम्मद माजिद, नगर क्षेत्र में गायत्री प्रसाद तिवारी व कमलेश कुमार, भदैंया में अनुपम श्रीवास्तव व शुचिता, लंभुआ में विजय प्रकाश मौर्य व नवीन कुमार सिंह, पीपी कमैचा में डॉ. राजकरन व नंदलाल, करौंदीकलां में राकेश सिंह व रेनू पाल, कादीपुर में दिवाकर वर्मा व विनय कुमार मिश्र, अखंडनगर में अभिनव कुमार यादव व शिव प्रसाद यादव, दोस्तपुर में सूर्यभान व विकास यादव, मोतिगरपुर में शेषराम वर्मा व सुभाष चंद्र यादव, जयसिंहपुर में वीरेंद्र कुमार यादव व राममूर्ति यादव, कूरेभार में गुरुदयाल यादव व सुनील कुमार यादव, धनपतगंज में अब्दुल कादिर व संतलाल, बल्दीराय में डॉ. सुरेंद्र नाथ तिवारी व रामभुवन यादव तथा कुड़वार में संदीप कुमार व योगेश मौर्य को जियो टैगिंग के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील स्तरीय बनेगी समिति
परीक्षा केंद्रों के भौतिक सत्यापन के लिए जिलाधिकारी की ओर से तहसील स्तरीय चार सदस्यीय समिति बनाई जाएगी। समिति में संबंधित उपजिलाधिकारी बतौर अध्यक्ष, जिलाधिकारी की ओर से नामित एक अभियंता, संबंधित तहसील के तहसीलदार, जिला विद्यालय निरीक्षक या उनकी ओर से अधिकृत सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक अथवा राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य सदस्य होंगे।

दो दिसंबर के पूर्व अपडेट करें जियो लोकेशन की सूचना
विकास खंडवार समिति का गठन करते हुए विद्यालयों के जियो लोकेशन की सूचना अपडेट करने का निर्देश दिया गया है। समिति के सदस्यों को दो दिसंबर के पूर्व तक यह कार्य पूर्ण करना है। आवंटित विद्यालयों के जियो लोकेशन अपडेट करने की कार्रवाई विद्यालय प्रांगण में उपस्थित होकर ही करनी होगी। - वीपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed