{"_id":"58b45a604f1c1bdf66830870","slug":"evm-given-to-authorities","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम जमा करने का चलता रहा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम जमा करने का चलता रहा कार्य
Amarujala Bureau
Updated Mon, 27 Feb 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
देर रात चली प्रक्रिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान समाप्ति के बाद अमहट स्थित मंडी परिषद में देर रात तक ईवीएम जमा कराने का कार्य चलता रहा। ईवीएम जमा करने को लेकर मंडी परिषद में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पीठासीन अधिकारी अपनी ईवीएम जमा कराने को लेकर परेशान रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में देर रात तक ईवीएम जमा करनेका कार्य चलता रहा। ईवीएम जमा होने के बाद स्ट्रांग रूम सील किया जाएगा। स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
मंडी में सशस्त्र पुलिस के जवान पहरा दे रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक पवन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र, एडीएम प्रशासन शेषनाथ व पांचों विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक ईवीएम जमा कराने के समय मौजूद रहे। ईवीएम जमा करने के बाद पीठासीन व मतदान कार्मिक वाहनों के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन