फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Everyone should help improve basic schools: Minister

बेसिक स्कूलों को बेहतर बनाने में सभी दें सहयोग: मंत्री

Fri, 04 Oct 2019 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Everyone should help improve basic schools: Minister
सुल्तानपुर। सूबे के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि बेसिक स्कूलों को बेहतर बनाने में सभी लोग सहयोग दें। निजी स्कूलों में बड़ी फीस देकर अपने बच्चों को पढ़ाने वाले लोग यदि उसका थोड़ा सा अंश विद्यालय को दें तो व्यवस्था जल्द सुधर सकती है।
विज्ञापन

सरकार लगातार बेसिक स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था सुधारने का प्रयास कर रही है। वे शुक्रवार को कुड़वार विकास खंड के पूरे लेदई में भाजपा काशी प्रांत उपाध्यक्ष की ओर से गोद लिए गए प्राथमिक विद्यालय में नवनिर्मित कक्ष का उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे सुधार में उन्होंने 45 हजार शिक्षकों की भर्ती, कोर्ट में लंबित 69 हजार शिक्षकों के मामले का निस्तारण होने के बाद जल्द भर्ती करने समेत कई प्रयास बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सुधार के लिए प्रेरणा एप लागू किया गया है। इसमें सिर्फ शिक्षकों की नहीं बल्कि अन्य निगरानियां शामिल हैं। प्रेरणा एप से एक बटन दबाते ही लखनऊ में बैठकर सूबे के 1.60 लाख विद्यालय की पूरी व्यवस्था देखी जा सकेगी।
बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि सुधार के लिए कक्षा पांच व आठ की परीक्षा कराने की तैयारी चल रही है। सरकार शिक्षकों का भी बीच-बीच में प्रशिक्षण कराने की तैयारी कर रही है।
बताया कि सूबे मेें 1.80 करोड़ बच्चे बेसिक स्कूलों में पढ़ रहे हैं। बिना शिक्षकों के सहयोग के व्यवस्था में सुधार व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संभव नहीं है। सुधार कार्यक्रमों के पीछे बेसिक शिक्षा मंत्री ने पीएम मोदी को आदर्श बताया। कहा कि उनकी मंशा पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार बेसिक स्कूलों की व्यवस्था बेहतर बनाने के कार्य में लगे हैं।

इसके पहले काशी प्रांत उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र की ओर से गोद लिए गए अपने गांव के विद्यालय में पहुंचकर बेसिक शिक्षा मंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी कक्ष का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed